*वायु प्राइड रेजिडेंसी में गूंजेगी
श्रीराम कथा की अमृतवाणी
*अंतरराष्ट्रीय कथावाचक
आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी महाराज
भोपाल। राजधानी भोपाल के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के लिए यह हर्ष का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं समाज सुधारक आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी महाराज रक्षा विहार स्थित वायु प्राइड रेजिडेंसी में 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।
आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी महाराज अपनी अनोखी वाक्-शैली, भावपूर्ण प्रस्तुति तथा रामायण के प्रसंगों की सरल एवं प्रभावशाली व्याख्या के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उनकी कथा में आध्यात्मिकता के साथ जीवन-मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक चेतना का संदेश भी मिलता है।
श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कर्मयोग परिसर, 45 बंगले, भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रवेश विजयवर्गीय ने की।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवागमन, भोजन, आवास, पंडाल, मंच, स्वागत एवं प्रसाद सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों के गठन एवं आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार स्थित कथा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर श्रीराम कथा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक श्री राम मनोहर सिंह सेंगर, श्री अमित सक्सेना, श्री महेश सिंह बघेल, श्री नीलेश सेंगर, श्री वैभव सिंह सिसोदिया, श्री शिवकुमार, श्री भूपेश भार्गव, श्री राजेन्द्र दीक्षित, श्री चाँद नागवंशी एवं श्री संजय सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने भोपाल एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम कथा महोत्सव में सहभागिता कर श्रीराम कथा की अमृतवाणी का श्रवण एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
श्री राम मनोहर सिंह सेंगर
📱 9200000055
#Shri Ram #Raksha vihar #Ram Katha #Ayodhya #Ram Mandir #hindutv #yoga #Shri Manoj avsthi Ji Maharaj #Bhopal #vayu Pride residency #Shabdghosh

0 टिप्पणियाँ