मोहनलाल मोदी। 
किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जब बात दतिया उपचुनाव की होगी तब भाजपा का टिकट नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिलेगा। वह भी तब, जबकि प्रदेश संगठन की ओर से उनका सिंगल नाम दिल्ली भेजा गया था। लेकिन आज की सच्चाई यही है कि संसदीय, कानून और गृह जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव से बाहर किया जा चुके हैं। आमतौर पर लोगों को यह देख सुनकर बेहद आश्चर्य है, अरे ! दादा का टिकट कट गया ? लेकिन जो लोग मोदी शाह की कार्यप्रणाली समझते हैं उनके लिए यह घटना भी एक प्रकार से सामान्य ही है। गंभीर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जब नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, भजनलाल को राजस्थान और मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना कौन सी बड़ी बात है।

इसे देखिए, क्योंकि यह और भी दलचस्प -
ओबीसी नाराज, खाद पानी मिल रहा यूपी बिहार से !
https://youtu.be/0Kw9xs8LB6s?si=5d4RkwiVNjCWCgrU

 अब उनके समर्थक बड़ी तादाद में त्यागपत्र दे रहे हैं। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्यागने की धमकियां दी जा रही हैं। दरअसल यह आग में घी डालने जैसी ना समझी है। पहली ना समझी तो प्रदेश संगठन ने नरोत्तम मिश्रा का सिंगल नाम दिल्ली भेज कर कर दी। केंद्र के समक्ष विकल्प तक नहीं छोड़ा ! हाई कामान ने भी प्रदेश संगठन को जमीन दिखा दी। आखिर उपचुनाव का सामना कर रहे दतिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वेक्षण वहां भी मौजूद था। संभवत उसी के आधार पर प्रदेश संगठन को जवाब दे दिया गया -जाओ नहीं देते तुम्हारा सिंगल नाम को टिकट। वहां से आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान हो गया। अब दादा समर्थक चिल्लपों बचाकर केवल उनका काम ही बिगाड़ रहे हैं। संभव है हाई कमान इन हरकतों को पार्टी की अवमानना के रूप में गृहण कर ले ! ऐसे में क्या हो सकता है, समझदार लोगों को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं। आखिरकार नरोत्तम मिश्रा से भी तो सवाल बनता ही है ना ! ऐसे ही कंत थे तो गृहमंत्री रहते भारती से चुनाव ही क्यों हारे ? खैर ।  कौन हारेगा और कौन जीतेगा, कहने को तो यह जनता ही तय करती है। लेकिन एक बात साफ है, भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। वह किसी के दबाव में नहीं आने वाली। संभवत मिश्रा जी भी इस सत्य को भली-भांति जानते हैं। तभी तो उन्होंने समर्थकों को अनुशासित रहने और पार्टी का निर्णय शिरोधार्य करने का संदेश जारी कर दिया है। यह परिदृश्य एक सीख भी देता है - 
तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान।
 भीलन लूटीं गोपियां, वे ही अर्जुन वही बाण।।
#datiya #Narottam Mishra #Ashutosh Tiwari #Rajendra Bharati #Ghanshyam Singh #BJP #Congress #RSS #viral