Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

वायु प्राईड रेजिडेंसी में श्री राम कथा के साथ लक्ष्मी दुर्लभ साधना सर्व सिद्धि योग

वायु प्राईड रेजिडेंसी में श्री राम कथा 
के साथ लक्ष्मी दुर्लभ साधना सर्व सिद्धि योग

भोपाल। राजधानी की वायु प्राईड रेजिडेंसी में 2 अक्टूबर से 'श्री राम कथा' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि अंतर्राष्ट्रीय कथाकार श्रद्धेय श्री मनोज अवस्थी जी पूरे 9 दिन तक श्री राम कथा का वाचन करने पधार रहे हैं।
​भोपाल के मुबारक क्षेत्र में आने वाले वायु प्राईड रेजिडेंसी परिसर में नौ दिवसीय श्री राम कथा की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं। यहां श्री राम कथा की भव्य प्रस्तुति के व्यापक प्रसारण की भव्य तैयारियां तो हैं ही, साथ में श्रोतागणों को बैठने हेतु उत्तम एवं आरामदायक व्यवस्था जुटाई जा रही है​। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक श्री राम मनोहर सिंह सेंगर ने बताया है कि सत्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा पितृ शांति एवं पितृ मोक्ष की पावन कामना को लेकर मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत रक्षा विहार कॉलोनी स्थित वायु प्राईड रेजिडेंसी में 9 दिवसीय भव्य 'श्री राम कथा' महोत्सव का आयोज श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक श्रद्धेय श्री मनोज अवस्थी जी महाराज अपने श्रीमुख से राम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ ​विशाल एवं भव्य कलश यात्रा से होगा। यह कलश यात्रा मुबारकपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से 2 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होकर कथा स्थल वायु प्राइड रेजीडेंसी, रक्षा बिहार कॉलोनी पहुंचेगी।  
इसी के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हो जाएगा। कलश यात्रा पश्चात गणेश पूजन, मानस मंगलाचरण एवं श्री सती चरित्र का वचन होगा।  
​3 अक्टूबर को शिव विवाह, नारद मोह एवं भगवान श्री हरि विष्णु द्वारा मनु-सतरूपा को वरदान  दिए जाने संबंधी कथा सुनाई जाएगी।
​4 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव, श्री राम सहित चारों भाइयों की बाल लीला एवं धनुषभंग  के प्रसंग उपस्थित होंगे। ​5 अक्टूबर को श्रीराम विवाह एवं श्री राम वन गमन  की प्रस्तुति सुनने को मिलेगी। ​6 अक्टूबर को केवट प्रसंग होगा एवं भक्ति महिमा कथा के केंद्र में रहेगी। ​7 अक्टूबर को भरत मिलन और उनके महान चरित्र की कथा सुनने को मिलेगी। ​8 अक्टूबर को सीता हरण, जटायु प्रसंग एवं नवधा भक्ति  के बारे में उद्बोधन होगा। ​9 अक्टूबर को सुंदरकांड एवं लंका विजय के प्रसंग प्रस्तुत होंगे। ​10 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक की कथा के साथ इस पुनीत आयोजन का विधिवत समापन होगा। इसी के साथ श्री राम प्रसादी के रूप में विशाल भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है।  
​विशेष - ​कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक भारत की प्राचीन विरासत तथा गृहस्थ पद्धति के अनुसार 'श्री वैभव लक्ष्मी साधना' का विशेष आयोजन होगा। इसमें रुचि रखने वाले श्रद्धालुओं के हाथ से कमल गट्टे के दानों द्वारा साधना कराई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस साधना में सहभागिता से साधकों को समस्त प्रकार के वैभव, अर्थ, धर्म, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।  
​आयोजन समिति द्वारा कथा में पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
​महिला श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुव्यवस्थित एवं पृथक व्यवस्था की गई है। ​पेयजल, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन हेतु स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।  अधिक जानकारी के लिए 9575168708, 9200007002, 9713712379  आदि नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
#Shri Ram #Jay Shri Ram #Shri Ram Katha #Raksha vihar #vayu residency #Hindu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ