Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिव्यांगजन खेल महोत्सव 2026 को सफल बनाने वृहद बैठक संपन्न

दिव्यांगजन खेल महोत्सव 2026 
को सफल बनाने वृहद बैठक संपन्न 
भोपाल। टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के तत्वाधान में संपन्न होने जा रहे दिव्यांगजन खेल महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कर्मयोग परिसर में एक वृहद बैठक संपन्न हुई। 22 फरवरी से 26 फरवरी तक "बिना रुके बिना थके" चलने वाले इस खेल महोत्सव को लेकर संस्था के चेयरपर्सन डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा ने विस्तार से रूपरेखा रखी और उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगे। बैठक में मौजूद गणमान्य सदस्यों की ओर से अनेक सुझाव आए जिन्हें कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा में शामिल किया गया। 
ज्ञात हो कि भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड पर 22 फरवरी को सुबह 10:00 बजे दिव्यांगजन खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन होने जा रहा है। यह आयोजन उद्घाटन समारोह के तत्काल बाद से ही दिन-रात लगातार 26 फरवरी तक चलेगा। अपने आप में अनोखे इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के दिव्यांग जनों की टीमें भाग ले रही हैं। मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की दिव्यांग टीमों को खेलने हेतु आमंत्रित किया गया है, जिनकी अनुमतियां भी प्राप्त हो गई हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम को कवर करने हेतु गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड जैसी संस्थाएं भी खेल समारोह में उपस्थिति दर्ज करने जा रही हैं। 
इसे विधिवत पूर्णता प्रदान करने के लिए अनेक समितियों का गठन किया गया, जिनमें ब्रांडिंग, ट्रांसपोर्ट, आवास, खानपान, सुरक्षा, मंच संचालन, ग्राउंड मैनेजमेंट, चिकित्सा, स्वागत, मीडिया आदि समितियां गठित की गईं तथा उपस्थित सदस्य गणों को दायित्वों से अलंकृत किया गया।
आयोजन समिति द्वारा खेल प्रेमियों से दिव्यांगजन खेल महोत्सव 2026 को सफल बनाने की अपील की गई है।
#game #disable game #task international #Dr Raghvendra Sharma #Shabdghosh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ