क्या आपने कभी सोचा है? क्रिकेट का मैच चल रहा हो और एक नेत्रहीन चिल्ला कर बोले "अबे बाल पकड़, मैदान के बाहर जा रही है"
या फिर ऐसा देखने को मिल जाए कि जो फील्डर बाल पकड़ने दौड़ रहा है, उसके दोनों पैर ही नहीं हों।
यह भी हो सकता है, जो कैच ले रहा हो वह हाथों से ही दिव्यांग हो और जो रन बना रहा है वह पैरों से लाचार हो।
आप सबको लग रहा होगा कि यह कैसी बे सिर पैर की बातें लेकर बैठ गए ? भला ऐसा भी होता है क्या ?
जवाब है हां, ऐसा होता है और ऐसा होगा भी। यदि यकीन नहीं होता तो 22 फरवरी को पहुंचिए भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस ग्राउंड पर। 22 ही क्यों ? 23, 24 और 26 को भी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में यही सब देखने को मिलेगा।
क्योंकि टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च नाम का गैर सरकारी संगठन 22 से 26 फरवरी तक "राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026 नॉट आउट @ 100"आयोजित करने जा रहा है। एक और खास बात, यह मैच दिन-रात लगातार 100 घंटे तक बिना रुके बिना थके चलेगा। अरे हां, आप सबको यह भी मालूम होना चाहिए कि इस कार्यक्रम को लाइव कवर करने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स जैसी वैश्विक संस्थाओं का जमावड़ा भी इसी खेल मैदान पर होने जा रहा है।
सवाल उठता है कि यह अनोखा और अटपटा सा लगने वाला कार्यक्रम करा कौन रहा है? तो इसका जवाब है डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा। अरे अपने राघवेंद्र भाई साहब! जो पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री दर्जे का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रदेश संयोजन संभाल रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय के निवृत्तमान मंत्री भी हैं। अनेक स्वयंसेवी और समाज सेवी संस्थाओं को जन सेवा में सक्रिय बनाए हुए हैं। उनके इसी सामंजस्य पूर्ण व्यवहार के चलते कुशा भाऊ ठाकरे न्यास और विवेकानंद विधिक सेवा केंद्र जैसी अनेक संस्थाएं इस कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर कदमताल कर रही हैं।
तो आप सभी लोग 22 से 26 फरवरी तक भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड पर पहुंचिए और असंभव को संभव होता देखिए।
#shabdghosh #Mohanlal Modi #divyang #cricket #national games #dr Raghvendra Sharma #Bhopal #task international

0 टिप्पणियाँ