Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अरुण सिंह के अनुसार देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड

अरुण सिंह का झारखंड सरकार पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का आरोप

अरुण सिंह  ,झारखंड  ,लैंड जिहाद  ,भाजपा  ,प्रेस कॉन्फ्रेंस  ,तुष्टीकरण  ,भ्रष्टाचार ,चुनाव योजनाएं

शब्‍दघोष,रांची, 16 मई : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को झारखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है और संताल परगना क्षेत्र लैंड जिहाद का केंद्र बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी लोग आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं और बाद में उनकी हत्या कर देते हैं। सिंह ने दावा किया कि सरकार इन मामलों पर कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

अरुण सिंह ने कहा, "झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है, जहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर हैं। भ्रष्टाचार के कारण मंत्री आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है। उनके सहयोगी और नौकर के पास 38 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद, आलमगीर आलम ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। तुष्टीकरण की राजनीति के कारण उनसे इस्तीफा नहीं लिया गया है और राज्य सरकार ने अब तक कठोर कार्रवाई नहीं की है।"उन्होंने कहा कि कोविड के समय लॉकडाउन के दौरान आलमगीर आलम ने तब्लीगी जमात के लोगों को एकत्र कर कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें विभिन्न स्थानों और बंगाल भेजने का काम किया था। 

imp - मोदी सरकार की संभावित तीसरी ताजपोशी से मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं की बल्ले-बल्ले

अरुण सिंह ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड माफिया, सैंड माफिया, स्टोन माफिया और लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार इनसे अनाप-शनाप पैसा ले रही है, जिसका नतीजा यह है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री और दो आईएएस अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस, और राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है, जिससे झारखंड पिछड़ता जा रहा है। यूपीए सरकार के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।सिंह ने कहा कि भाजपा ने घोषणा की है कि सरकार बनने के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जाएगा। वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में भी बढ़ेंगे और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए तीन करोड़ और मकान बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन चार चरणों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अरुण सिंह ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और आगामी चुनावों के लिए भाजपा की योजनाओं और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।


 #अरुणसिंह #झारखंड #लैंडजिहाद #भ्रष्टाचार #भाजपा #तुष्टीकरण #लोकसभा2024 #इलेक्शन



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ