Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Breaking - राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन किया, न्याय यात्रा की शुरुआत

महाकाल के आशीर्वाद से दिन की अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की

मध्य प्रदेश, उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर, दर्शन

उज्‍जैन, शब्‍दघोष। मध्य प्रदेश: आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करते हुए दिखाई दिये। इसके बाद, उन्होंने महाकाल के आशीर्वाद से दिन की अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ मौजूद रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस दौरान फिर से उनके साथ एक अनोखी घटना हुई, जब उनके दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने "मोदी-मोदी" और "हर हर महादेव" के नारे लगाए। जिससे राहुल गांधी उस समय कुछ असहज नज़़र आये। बता दें कि मध्य प्रदेश में चल रही न्याय यात्रा का यह चौथा दिन है, जिसमें राहुल गांधी ने अपनी नजरें भगवान महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से अपनी पथ यात्रा की शुरुआत की है। यहां पर रोड शो के बाद, उन्होंने सभा को संबोधित किया और दी महाकाल के दरबार में शिव साधना की झलकी। इस दौरान पूजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पुजा करवाई।


मध्य प्रदेश, उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर, दर्शन


महत्‍वपूर्ण खबर - खजुराहो में हिंदू विवाह: देसी दुल्हन और इटली के दूल्हे की शादी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के उज्जैन आगमन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी तैयारी की और सुनिश्चित किया गया है कि उनकी यात्रा में कोई कमी नहीं हो। आम सभा के बाद राहुल गांधी इंगोरिया के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बड़नगर होते हुए बदनावर पहुंचेंगे।




#मध्य प्रदेश #उज्जैन #महाकालेश्वर मंदिर #दर्शन #न्याय यात्रा #शुरुआत #राहुल गांधी #कांग्रेस #Ujjain #shabdghosh #Hindinews #Mahakaleshwar #Congress #

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ