Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिग्गज कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी ने भाजपा ज्वाइन की, आदिवासी नेता ने भी पाला बदला



भोपाल। कोंग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक कद्दावर नेता थे। चूंकि वहां ऐसे नेता के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है और अब वह पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।'

पचौरी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। वह केंद्रीय रह चुके हैं।आप चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। उनके साथ आए प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। बताया जाता है कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 



दरअसल आज भाजपा में दर्जनों से अधिक कांग्रेसी नेताओं की शामिली होने से राजनीतिक हलचल मची है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी संजय शुक्ला शामिल हैं। इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दी गई है।

सुरेश पचौरी का महत्वपूर्ण बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह भाजपा के नेताओं से चुनाव लड़ने का तरीका सीखना चाहते हैं। उन्होंने अपने उद्देश्य को समाज सेवा में निरंतर रहने का रखा और अपने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बन रहा है - वीडी शर्मा  

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बन रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गर्व का क्षण है कि ऐसे समर्थ और उद्यमी नेता हमारे साथ हैं।" उन्होंने कहा कि सुरेश पचौरी की शामिली से पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी।

 


आज का दिन नए इतिहास का आरंभ करने की ओर बढ़ रहा है: सीएम मोहन

कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज एक नए युग का आरंभ हो रहा है। हम सबको यह पता था कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां वहां वह स्‍वयं ही कांग्रेस का विनाश कर देते है। हर दल में उन्हीं मन की भावना के साथ साफ सुथरे राजनीतिक नेता होते हैं। लेकिन स्वच्छता से भरी राजनीति करने वालों को मौका देना, यह नेतृत्व पर निर्भर करता है।

सीएम मोहन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेताओं को जो देश के विकास के लिए स्वच्छता और साफ सोच से राजनीति करने वाले हैं, उनकी अनदेखी की जाती है। ऐसे में, कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। मैं यह कहूंगा कि राहुल गांधी और उनके साथी एक या दो यात्राओं को और भी निकालें। अभी जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की सूपड़ा़ा साफ हो जाता है। राहुल गांधी महात्मा गांधी की आदर्शों को अपनाकर सही दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को विघटन करने का सुझाव दिया था।

संजय शुक्ला का खुशी से स्वागत

भाजपा में शामिल होने के बाद संजय शुक्ला ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी मेरा परिवार है और मैं चाहता हूं कि कांग्रेस के सभी नेता भी यहां शामिल हों। यह एक संदेश है कि हम सब मिलकर देश के लिए काम करें।" पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी ने भी अपने भाजपा में शामिल होने पर सकारात्मक टिप्पणी की, और उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा की। आज प्रदेश में हुए इस बड़े राजनीतिक बदलाव से जहां भाजपा में उत्‍साह का माहौल है तो वहीं पीसीसी दफ्तर में माहौल सन्‍नाटे वाला है। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ