राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव के सफल आयोजन
और डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा के जन्मदिवस पर धूम
दिव्यांगों द्वारा सुंदरकांड का पाठ, भजन गायन
भोपाल। राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव के सफल आयोजन और इस कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ हुआ और इस अवसर पर उन्हें स्नेहल शुभकामनाएं देने एकत्रित हुए मित्रों स्वजनों और परिजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च ठाकरे न्यास और विवेकानंद विधिक केंद्र तथा सहयोगी संगठनों द्वारा राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026@100 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा रहे। उन्हीं की प्रेरणा से अनेक संगठनों और खेल प्रेमियों के सहयोग से एक एतिहासिक कार्यक्रम भोपाल में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ो दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए जबकि हजारों खेल प्रेमी दर्शकों ने उक्त विलक्षण कार्यक्रम का आनंद उठाया।
देशभर में अपनी तरह का अनूठा यह कार्यक्रम सभी शुभचिंतकों के सहयोग से संपन्न हो पाया। अतः उन सभी का आभार प्रदर्शन करने हेतु डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा की टीम ने कर्मयोग परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम रखा जिसमें सुंदरकांड का पाठ हुआ और भजनों का गायन हुआ। खूबसूरत संजोग यह रहा कि इस दिन डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा का जन्मदिन भी था।
अतः सभी लोगों में अतिरिक्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा के सैकड़ो शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी साथ ही एक अनोखे कार्यक्रम को ऐतिहासिक ऊंचाइयां देने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। शब्दघोष परिवार की ओर से भी डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा जी को अनंत शुभकामनाएं।
#divyang #task international #kushabhau Thakre #Raghavendra Sharma #cricket #Shabdghosh #Mohanlal Modi

0 टिप्पणियाँ