Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

खिलाड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर, दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में चारों ओर रोमांच

खिलाड़ियों के आसमानी उत्साह से वाइब्रेट हो रहा पुलिस का खेल मैदान 

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में चारों ओर रोमांच का वातावरण 

भोपाल, खेल संवाददाता। राजधानी के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में चल रहा राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव अब दर्शकों के लिए रोमांच का माध्यम बन गया है। यहां दिव्यांग खिलाड़ियों की दबंगई दर्शकों के मन मस्तिष्क पर इस कदर हावी है कि खेल मैदान एक प्रकार से वाइब्रेशन को प्राप्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के नेहरू नगर पुलिस मैदान में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव जोर-जोर से चल रहा है। आज चौथे दिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, लोग रोमांचित होते रहे और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। क्योंकि जो खेल रहे थे, उनमें से कोई मानसिक रूप से तो कोई शारीरिक  रूप से दिव्यांग था। किसी की आंखें नहीं थी तो किसी के पैर नदारत थे। लेकिन ना खेल में कोई कमी थी और ना उत्साह में गिरावट। खिलाड़ी अपना दम लगा रहे थे तो दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
 कार्यक्रम के चौथे दिन सात मैच देखने को मिले। इनमें पहला मैच आर्थो दिव्यांग टीमें ग्वालियर और रीवा के बीच हुआ। जिसमें रीवा की टीम ने 14 रनों से बाजी मारी। इस मुकाबले में रीवा की टीम के खिलाड़ी दिनेश मैन ऑफ द मैच रहे । उन्होंने 52 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
 दूसरे मैच में भोपाल और उज्जैन के बीच भिड़ंत हुई। यह मैच उज्जैन की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया। इसी टीम के साहिल मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने 6 विकेट लेकर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाए। 
तीसरा मुकाबला भोपाल ए और बीएसएसएस के बीच देखने को मिला। इसमें भोपाल ए की टीम चार विकेट से विजई रही।
चौथे मैच में भोपाल बी के खिलाफ एलएनसीटी की टीम में मोर्चा संभाला। इसमें भोपाल की टीम 98 रन से विजई रही। जबकि मैन ऑफ द मैच इसी टीम के आदित्य घोषित किए गए। उन्होंने विरोधी टीम के पांच विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांचवा मैच एमआर वन और सीएसव्ही के बीच देखने को मिला। इस मुकाबले में सीएसव्ही की टीम ने 8 विकेट से यह मैच अपने कब्जे में कर लिया। जबकि एमआर वन के दीपक मैन ऑफ़ द मैच बने।
 सातवें मैच के लिए एमआर-2 और सीएसव्ही टीम आमने-सामने हुईं । इनमें सीएसव्ही ने 8 विकेट से बाजी मारी। जबकि mr - 2 के हर्षित मैन ऑफ द मैच के खिताब से अलंकृत हुए।
 आठवें मैच के लिए इंदौर और भोपाल की टीम आपस में भिड़ीं। इसमें इंदौर ने बाजी मारी। 8 विकेट से उसे विजयी घोषित किया गया। इसी टीम के हितेश मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने बोलिंग करते समय 20 ओवर में केवल सात रन देकर इतिहास रचा। जबकि बैटिंग करते हुए 40 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिखाया।
ऐसे विलक्षण राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव को देखने अनेक जानी-मानी हस्तियां खेल मैदान में पहुंच रही है। इनमें राकेश शुक्ला नवकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्रीमती सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक रामेश्वर शर्मा, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के एसके जैन प्रमुख रहे।
ज्ञात हो कि डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा की देखरेख में टास्क इंटरनेशनल, कुशा भाऊ ठाकरे न्यास और विवेकानंद विधिक केंद्र आदि संस्थाओं द्वारा यह महती आयोजन किया जा रहा है। इसे भारी स्तर पर दर्शकों और खेल प्रेमियों का स्नेह प्राप्त हो रहा है। बता दें कि कल 26 फरवरी को इस इस विलक्षण खेल महोत्सव का समापन होने जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों और पत्रकार साथियों से मैदान मैं पधारने की अपील की है।
#international #kushabhau Thakre #task international #divyang #blind #cricket #Vivekanand #nyaay Prabha #Raghvendra Sharma #Shabdghosh #Mohanlal Modi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ