Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

police चौकी में फांसी से मौत! पूरे थाने का स्टाफ suspend.

गौतमबुद्ध नगर, शब्दघोष। ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो जाने पर वहां का पूरा पुलिस स्टाफ सस्पेंड कर दिया गया है।  घटना बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना पुलिस चौकी की है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठाते हुए चौंक के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मृतक का शव पुलिस चौंकी में फंदे से लटका हुआ मिला है। दरअसल, अलीगढ़ की तहसील खैर निवासी योगेश कुमार का शव ग्रेटर नोएडा के चिपियाना पुलिस चौकी में फंदे से लटकता मिला है। योगेश दिल्ली की ब्रेकरी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने उसे एक लड़की गायब होने की शिकायत पर हिरासत में लिया था, लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। पीड़ित परिवार का आरोप है की पुलिस ने हत्या करके योगेश का शव फंदे से लटका दिया है। योगेश के भाई ने बताया कि पुलिस उसे कल उठाकर चौंकी लाए थे। छोड़ने के बदले पांच लाख रुपए मांग रहे थे। रात में 50 मैंने हजार रुपए दे दिए। शराब के लिए एक हजार अलग से दिए। साढ़े 4 लाख मैंने सुबह देने के लिए कहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मार दिया।  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर ने घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही पुलिस चौंकी के पूर स्टाफ को सस्पेंड करते जांच बैठाई है। साथ ही बताया कि घटनाक्रम बेहद गंभीर है। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।दरअसल, अलीगढ़ की तहसील खैर निवासी योगेश कुमार का शव ग्रेटर नोएडा के चिपियाना पुलिस चौकी में फंदे से लटकता मिला है। योगेश दिल्ली की ब्रेकरी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने उसे एक लड़की गायब होने की शिकायत पर हिरासत में लिया था, लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। पीड़ित परिवार का आरोप है की पुलिस ने हत्या करके योगेश का शव फंदे से लटका दिया है। 
 #police #crime #murder #suicide #police station #Noida #greater Noida #Gautam Buddh Nagar #Aligarh #up #Uttar Pradesh #Yogesh #corruption #FIR #suspend #dead body #kidnapping #bakery #

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ