Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

latest and new Modi chalisa, एकदम नया मोदी चालीसा Modi chalisa

शब्दघोष की प्रस्तुति एवं मोहनलाल मोदी द्वारा रचित

मोदी चालीसा
दोहा - 
दामोदर के लाल ये, नरेंद्र है इनका नाम।
राष्ट्रद्रोहियों को सजा, देना इनका काम।।
दिन में 16 घंटों तक, करें देश का काम।
अवकाश लेते नहीं, न हीं करें विश्राम।।
                 चौपाई
गुजरात में सरकार बचाई।
 भुज भूकंप पे जीत दिलाई।१।
 नैनो को ममता ने हंकरा। 
उसको छारोंदी में संवारा।२।
 दुष्टों ने जब रेल जलाई।
 तुमने धर्म की आन निभाई।३।
 अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया।
 उसे हिंद आभास कराया।४।
 हुए देश में जब घोटाले।
 राजनाथ मोदी उच्चारे।५।
 जीत का नया इतिहास बनाया
 हिंद विरोध को मजा चखाया ।६।
मुस्लिम बहनों की सुनवाई ।
तीन तलाक से मुक्ति दिलाई।७।
 बेघरों को घर दिलवाए।
 उज्जवला सिलेंडर पहुंचाए।८।
 भूखों को राशन दिलवाया।
 कोरोना को खूब हराया।९।
 वैक्सीनें सबको लगवाईं।
 दुनिया को उपलब्ध कराईं।१०।
 देश एकता सूत्र में बांधा।
 भारत हर विपदा को लांघा।११।
 जिसने जात से जात लड़ाई।
 उसको नानी याद दिलाई।१२।
 भाजपा संघ का वचन निभाया।
 मंदिर का निर्माण कराया ।१३।
कश्मीर से आतंक हटा है।
370 का दंश मिटा है।१४।
 अब हो रही केसर की खेती।
 राष्ट्र भावना सब में चेती।१५।
 सीएए सबने देखा है।
 हिंद की सुरक्षा रेखा है।१६।
 यूसीसी ने पद धारा है।
 देश में लाने का नारा है।१७।
 कृषि से आय बढ़ाते जाना।
 किसान सम्मान का प्रण है ठाना।१८।
 तरूणों को स्टार्टअप दीन्हा।
 कौशल उन्नयन का पथ चीन्हा।१९।
 माता बहन सुरक्षित कीन्ही।
 आरक्षण से सुरक्षा दिन्ही। २०।
चीन को सीमा पर धिक्कारा।
 पाक को घर में घुसकर मारा। २१।
चंद्र सूर्य पर यान चढ़ाए।
 अंतरिक्ष तिरंगा लहराए।२२।
 देश दुरूह सुरक्षा की है।
 नागरिकों को अभयता दी है।२३।
 सनातनता का मान बढ़ाया।
 विश्व को योग दिवस दिलवाया ।२४।
भारत का लोहा मनवा रहे।
 विश्व गुरु का पद हम पा रहे।२५।
 अर्थव्यवस्था बड़ी बनेंगे।
 दुनिया का नेतृत्व करेंगे।२६।
 युद्धों से भारतीय बचाए।
 ओढ़ तिरंगा घर को आए।२७।
 धर्मनिरपेक्षता भ्रम को मिटाया।
 पंथनिरपेक्ष का मर्म सिखाया।२८
 अब जो 400 पार करेंगे।
 एक नया इतिहास लिखेंगे।२९।
 मोदी गारंटी खूब फलेगी।
 अखंड भारत की अलख जगेगी।३०।
 हर घर में मोदी गूंजेंगे।
 पसमांदा भी साथ रखेंगे।३१।
 हर गरीब के हाथ भरेंगे ।
मोदी सब की पीड़ा हरेंगे।३२।
 शरण जो हैं, नागरिक बनेंगे।
 अपने देश का मान भी देंगे।३३।
एक बार सब वोट करेंगे।
 सारी सरकारों को चुनेंगे।३४।
 बिजली के बिल जीरो होंगे।
 चार करोड़ घर और बनेंगे।३५।
आयुष्मान का दायरा बढ़ेगा।
 हर बड़े बूढ़े की पीड़ा हरेगा।३६।
 पाइप से घर-घर गैस जलेगी।
 महंगाई की आंच बुझेगी।३७।
 अब जो पेपर लीक करेगा।
 वो कानून की मौत मरेगा।३८।
 संयुक्त राष्ट्र में जड़ जमाएंगे।
ताकत दुनिया को दिखाएंगे।३९।
 सारे भ्रष्ट जेल पहुंचेंगे।
घर घर सुचिता कमल खिलेंगे।४०।
दोहा-
 मोदी को मजबूत करो, कमल का बटन दबाओ ।
इनको बहुमत देय के, ताकतवर बन जाओ ।

#Narendra Modi #prime minister #Modi chalisa #India #BJP #RSS #VHP #Bajrang dal #Bhartiya Janata party #Hindu #hindutv #akhand Bharat #Gujarat #ujjwala #aayushman #pm aawas #Ayodhya #Ram Mandir #article 370 #ucc #start up #Sanatan #vishwaguru #Modi guarantee #ghar ghar Modi #

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ