Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी के सांसद-विधायक गिरफ्तारी देने जाएंगे भाजपा मुख्यालय: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला
AAP नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप

अरविंद केजरीवाल, भाजपा मुख्यालय, AAP नेता, गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन, दिल्ली राजनीति



शब्‍दघोष, नईदिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्‍होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे "जेल-जेल खेल" रहे हैं। उन्होंने कहा कि AAP के सांसद और विधायक रविवार को भाजपा मुख्यालय जाकर गिरफ्तारी देंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा AAP के नेताओं को दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए गिरफ्तार कर रही है। केजरीवाल ने बताया कि हाल ही में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, और आप सांसद स्‍वा‍ति मालवीय के साथ मारपीट के मामले में उनके पीए को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि आगे राघव चड्ढा, आतिशि, और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके नेताओं के खिलाफ गलत आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल रही है।

IMP- News - भाजपा BJP ने जारी किया कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि 13 मई को केजरीवाल के आवास पर पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में उनके पीए की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में पार्टी के नेताओं ने परस्पर विरोधी बयान दिए हैं। संजय सिंह ने मारपीट की बात स्वीकार की, जबकि आतिशि ने इससे इनकार करते हुए कहा कि स्वाति भाजपा के कहने पर ऐसा कर रही हैं। केजरीवाल के अनुसार, भाजपा के खिलाफ यह कदम विरोध के रूप में उठाया जा रहा है और रविवार को दोपहर 12 बजे AAP के सांसद और विधायक भाजपा मुख्यालय जाकर गिरफ्तारी देंगे| 


IMP- News : दोबारा होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा, अधूरे मंदिर की प्रतिष्ठा को शंकराचार्य ने बताया राजनीतिक इवेंट

#दिल्ली #अरविंद केजरीवाल #AAP #भाजपा #गिरफ्तारी #विरोध #भाजपा मुख्यालय #AAP नेता गिरफ्तारी #दिल्ली राजनीति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ