Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Congress को एक और बड़ा झटका, Hari Vallabh Shukla के साथ सो कांग्रेसी BJP में

 शब्दघोष, भोपाल। डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री हरिवल्लभ शुक्ला सहित 100 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया है कि  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे। 
मध्यप्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव श्री कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी श्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) श्री गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस श्री अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर श्री अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद श्री राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
#BJP #Congress #Hari Ballabh Shukla #Hari Vallabh Shukla #Narottam Mishra #pohari #Shivpuri #Mohan Yadav #Hoshangabad #Narmada Puram #Suresh Pachauri #Bhagwan Das #Govind Singh Rajput #ShabdGhosh #Mohanlal Modi #Narendra Modi 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ