Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू युवा केन्द्र मुरैना द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिताएं

 ग्रामीण युवतियों और छात्राओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी

नेहरू युवा केन्द्र मुरैना,नारी शक्ति फिटनेस दौड़,अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस


शब्‍दघोष,मुरैना/अम्बाह: भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संगठन नेहरू युवा केन्द्र मुरैना ने गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अम्बाह और पोरसा ब्लाक में ब्लाक स्तरीय नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की। अम्बाह ब्लाक के अंतर्गत ग्राम थरा एवं पोरसा ब्लाक के ग्राम बरबाई में दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण युवतियों और छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की । अम्बाह ब्लाक में खुशी तोमर ने प्रथम, शालिनी सिकरवार ने द्वितीय रौनक श्रीवास, सुन्दरी तोमर ने तृतीय तथा पोरसा ब्लाक में माण्डवी तोमर ने प्रथम, साधना तोमर ने द्वितीय और शिवानी तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने मैडल और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक राकेश सिंह तोमर,  शास.उ.मा.वि.थरा के प्राचार्य विष्णु पाल सिंह तोमर,राष्ट्रीय रैफरी छत्तर सिंह तोमर बरबाई , एनएसएस अधिकारी विजय शर्मा, अम्बाह एनवाईवी गनपत सिंह तोमर, पोरसा एनवाईवी अमन भदौरिया , पत्रकार भीमसेन तोमर और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक राकेश सिंह तोमर ने कहा कि समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का भी है। बदलते वक्त के साथ महिलाएं घर की चारदीवारी को पार कर विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। यह वहीं संभव हो पा रहा है जहां महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्राचार्य श्री तोमर ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। एनएसएस अधिकारी विजय शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मौजूद ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई।




#खेल मंत्रालय #अम्बाह ब्लाक #दौड़ प्रतियोगिताएं #नेहरू युवा केन्द्र #अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  #नारी शक्ति #मुरैना  #Madhyapradesh  #shabdghosh  #शब्‍दघोष #shabdghoshnews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ