Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

RTSM के राष्ट्रीय महामंत्री RL Gupta ने ली मध्य प्रदेश की समन्वय बैठक

भोपाल। राजधानी के हिंदी भवन में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक सम्पन्न हुई। संगठन में समन्वय बनाए रखने के लिए संपन्न इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू सुखतवां एवं मुख्य पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संगठन में प्रगति प्रदान करने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, स्तर पर विशेष चर्चा हुई। समन्वय बनाकर महासंगठन को ऊंचाइयों पर ले जाना, ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जोड़ना सभी को कैसे काम करना है, राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता ने क्लास लेकर इस बाबत मार्ग दर्शन दिये। सभी लोग अब और अच्छे कार्य करके महासंगठन को और प्रगति देगे, यह भरोसा जताया। 
मीटिंग में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू सुखतवा, प्रदेश संरक्षक मोहनलाल मोदी, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल साहू के अलावा सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू प्रदेश अध्यक्ष राजीनीतिक प्रकोष्ठ, हेमेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,  रवि साहू प्रदेश अध्यक्ष आई.टी.सेल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू, भागीरथ साहू, राष्ट्रीय अपर महामंत्री रामचंद्र साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव सेठ एवं प्रदेश के पदाधिकारी कैलाश साहू, नर्मदा प्रसाद साहू, निर्मल देव नरेला, हरीश साहू , राजेश साहू, कन्नू प्रसाद साहू , संतोष साहू, गोविंद साहू, भगवान सिंह साहू, जगदीश साहू, भुवनेश साहू आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 बैठक में हरीश साहू को प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष, निर्मल देव नरेला को प्रदेश संगठन मंत्री, एवं संतोष साहू को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, रामाधार साहू को प्रदेश प्रचार मंत्री  के पद पर मनोनीत किया गया । निर्मल देव नरेला  को नीमच रतलाम मंदसौर का, नर्मदा प्रसाद साहू को नर्मदा पुरम सीहोर नरसिंहपुर का, कैलाश साहू को विदिशा का, भुनेश साहू को बैतूल छिंदवाड़ा का प्रभारी बनाया गया ।
 कार्यक्रम के अंत में सम्माननीय राष्ट्रीय महामंत्री राम ललित गुप्ता ने सभी के सवालों के जवाब ऐ और संगठन की नियमावली को प्रस्तुत किया
     कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का मध्यप्रदेश में अपना  कार्यालय का उदघाटन हुआ जो 3 बेडरूम हाल किचन से संम्पन्न है। उसमें कार्यकर्ता को रहने ठहरने की बिसेस सुबिधा हैं।
    हर सप्ताह हर माह वहाँ कार्यक्रम होगा‌। रजिस्ट्रेशन से लेकर मध्यप्रदेश के सभी कार्य कार्यालय पर होंगे। सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ