Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पन्ना की घोषणा से भाजपा भौचक्की, पार्टी में असमंजसता का माहौल

भारतीय जनता पार्टी ने गुना विधानसभा क्षेत्र से पन्नालाल शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाकर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरप्राइज दे डाला है। उल्लेखनीय है कि यहां सिटिंग एमएलए गोपीलाल जाटव का टिकट काटकर पन्नालाल शाक्य को दिया गया है। बता दें कि पहले पन्नालाल शाक्य जब सिटिंग एमएलए हुआ करते थे तब उनका भी टिकट काटकर गोपी लाल जाटव को दिया गया था। टिकट बदलने का दोनों का ही कारण एक था। जनता इन्हें एक बार चुनने के बाद दोबारा इन पर भरोसा प्रदर्शित नहीं कर रही थी। फिर भी पार्टी ने 2018 में रिजेक्ट किए गए पन्नालाल शाक्य को एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाकर जनता को भौचक्का कर दिया है।
मुझे वोट मत देना
बताते हैं कि जनता ने पहले पन्नालाल को रिजेक्ट क्यों किया था। बताया जाता है कि पन्नालाल अपनी अनियंत्रित भाषा शैली, रूखे व्यवहार, गुस्सैल स्वभाव के चलते विवादों में बने रहते हैं। 2013 के चुनाव प्रचार के दौरान किसी ने इनसे कह दिया कि अभी तो आप चुनाव जीते भी नहीं हो, तब आपसे मिलना मुश्किल हो गया है। जीतोगे तो पता नहीं क्या करोगे? इस पर पन्नालाल ने उपरोक्त व्यक्ति को झाड़ते हुए कह दिया था कि यदि ऐसा है तो मुझे वोट नहीं देना।
महिलाएं ढंग के बच्चे पैदा करें
महिलाओं से संबंधित एक कार्यक्रम में आप मंच पर भाषण दे बैठे कि कुछ महिलाओं ने ऐसी औलादें पैदा कीं, जिन्होंने जनता के भले के काम नहीं किये। महिलाओं को ऐसे बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए। पैदा करें तो संस्कारवान औलादे दें, वरना बांझ ही बनी रहें।
लड़कियां बॉयफ्रेंड ना बनाएं
लड़कियों पर अत्याचार, यौन शोषण, छेड़छाड़ और बलात्कार आदि मामलों पर उन्होंने एक बार कह दिया कि लड़कियों को बॉयफ्रेंड नहीं बनाने चाहिए। लड़कियां बॉयफ्रेंड बनती हैं तो उनके साथ गलत काम होता है। वह बॉयफ्रेंड नहीं बनाएंगी तो सुरक्षित रहेंगी।अपनी असुरक्षा के लिए लड़कियां खुद भी दोषी हैं।
विराट कोहली देशभक्त नहीं
एक बार विराट कोहली की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मंच से कह दिया कि विराट कोहली कमाता भारत से है और शादी करने इटली जाता है। यह व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता, ऐसा व्यक्ति राष्ट्रभक्ति भी नहीं हो सकता।
पन्ना लाल के ऐसे अनेक बयान हैं जो उन्हें समय-समय पर विवादों में घसीटते रहे हैं। ऐसे पन्नालाल शाक्य को टिकट देकर भाजपा ने जनता को चकित कर दिया है। जब से यह टिकट घोषित हुआ है भाजपाई खेमे में असमंजसता का माहौल है। ऊपरी स्तर पर भले ही कोई कुछ नहीं बोल रहा हो। लेकिन नाम न छापने की शर्त पर अनेक भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता यह अफसोस जाता रहे हैं कि यह नाम घोषित करके पार्टी ने एक प्रकार से हमारे गले में हार की हताशा डाल दी है।
#BJP #Congress #election #Kerala blast

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ