Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

ABVP के शराबबंदी आंदोलन पर पुलिस का लाठी चार्ज

भोपाल। राजधानी में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन काफी प्रभावित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क को बंद किया गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा शराब दुकान पर पत्थरबाजी भी की गई व शराब दुकान के बोर्ड को निकाल कर फेंक दिया गया 
यह भी दिलचस्प। पढ़ने के लिए क्लिक करें -
https://youtu.be/GsIkJf4zxoA?si=dgoJYuBSqYOmxaFk

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज व छात्रा वास के पास शराब दुकान संचालित होने से छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब दुकान को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा
#ABVP #liquor #wine #composite #protest

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ