Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

shabdghosh पर चुनाव परिणाम तेजी से। देखिए आम चुनाव 2024 के पूरे परिणाम


नई दिल्ली शब्द घोष। चुनाव परिणाम 2024 अब सामने आना शुरू हो गए हैं उनकी जानकारी इस प्रकार है-
महाराष्ट्र के बारामती से शरद पवार की पुत्री और एनसीपी प्रत्याशी प्रिया सुले ने जीत दर्ज कराई है
उत्तर मुंबई से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव जीत गए हैं
दिल्ली उत्तर पूर्व क्षेत्र से भाजपा के मनोज तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को हरा दिया है
पश्चिमबंगाल के बहरामपुर क्षेत्र में तृणमूल प्रत्याशी यूसुफ पठान ने कांग्रेस प्रत्याशी अधीरंजन चौधरी को हरा दिया है।
अभी तक मिली जानकारीके अनुसार
नागपुर में केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी चुनाव जीत गए हैं 
चुनाव परिणाम से शेयर बाजार बेहद निराश है और लगभग औंधे मुंह गिर पड़ा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नद्धा के घर महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है जिसमें भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद हैं।
इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं
देशभर के पत्रकारों ने इंडिया महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं से EVM के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं उन पर व्यक्त की जाने वाली अविश्वसनियता को लेकर अब कोई भी विपक्षी नेता खुलकर बोलने से बच रहे हैं
छिंदवाड़ा से भाजपा के विवेक साहू बंटी चुनाव जीत गए हैं उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नकुल नाथ को लाखों वोटो से हरा दिया है 
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को लाखों मतों से हरा दिया है
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश की मंडल सीट से बीजेपी के प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते चुनाव जीत गए हैं
बेहद आश्चर्यजनक समाचार यह है कि अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह चुनाव हार गए हैं उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में अयोध्या का श्री राम मंदिर और वहां का विकास चुनावी मुद्दा बना रहा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय बघेल चुनाव जीत गए हैं 
मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव जीत लिया है उन्होंने प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी को लाखों मतों से हराया है मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुनाव जीत लिया है
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्त्याशी शंकर लालवानी चुनाव जीत गए हैं यहां पर नोटा ने रेकॉर्ड मत प्राप्त किए हैं यहां के कांग्रेस प्रत्याशी में पहले ही पर्चा वापस ले लिया था 
छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चरणदास महंत की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत चुनाव जीत गई है उन्होंने भाजपा की सरोज पांडे को हराया है 
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से और केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव जीत गए हैं 
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कांग्रेस के के कल शर्मा ने जीत दर्ज कराई है उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता स्मृति ईरानीको हराया है 
खंडवा में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत दर्ज कराई है 
शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह चुनाव जीत गई हैं
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से हरा दिया है
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हार गए हैं
केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी किरण रिजिजू ने अरुणाचल पश्चिम से जीत दर्ज कराई है
बेगूसराय में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह चुनाव जीत गए हैं 
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं 
सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह चुनाव जीत गए हैं यहां निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के नारायण त्रिपाठी रहे 
राजस्थान के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मत्री
 और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल चुनाव जीत गए हैं 
सीधी में भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा चुनाव जीत गए हैं
मध्य प्रदेश के रतलाम लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की अनीता नगर चौहान ने जीत दर्ज कराई है 
मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके जीत गए हैं
रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं 
मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से अधिक वोटो से जीत गए हैं 
ग्वालियर से भाजपा के भारत कुशवाहा चुनाव जीत गए हैं 
 धारमें सावित्री ठाकुर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गई हैं
दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी चुनाव जीत गए हैं
जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे चुनाव जीत गए हैं 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के विजय बघेल चुनाव जीत गए हैं 
टीकमगढ़ में भाजपा के वीरेंद्र खटीक चुनाव जीत गए हैं
बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनाव हार गए हैं 
जांजगीर चांपा में कांग्रेस के शिवकुमार डेहरिया चुनाव हार गए है
मुरैना में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह चुनाव जीत गए हैं 
उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया चुनाव जीत गए हैं 
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं यहां भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर तीसरी बार जीत रहे है
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी और रामायण के राम अरुण गोविल चुनाव जीत गए हैं 
मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता चुनाव जीत गए हैं 
मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े चुनाव जीत गई हैं 
लखीमपुर खीरी से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं उनके पुत्र पर किसान आंदोलन कारियों कुचलकर हत्या कर देने का आरोप लगा था 
जम्मू कश्मीर के जम्मू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के कौशल किशोर चुनाव जीत गए हैं
बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी भारती पार्टी सिंह चुनाव जीत गई हैं
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी और वहां के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार गए 
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला चुनाव हार गए 
रीवा से भाजपा के राजीव मिश्रा चुनाव जीत गए हैं 
इंदौर में नोट ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहां के मतदाताओं ने 195000 वोट नोटा को दिए हैं
गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता रवि किशन चुनाव जीत गए हैं 
भोपाल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने जीत दर्ज क है यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव चुनाव हारे।
हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी चुनाव जीत गए हैं उन्होंने भाजपा की माधवी लता को हराया है
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव जीत गए हैं उन्होंने टीएमसी के मैंडेट पर चुनाव लड़ा
हरियाणा के करनाल से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव जीत गए
कांग्रेस के स्पोक पर्सन मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव जीत गए 
मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव चुनाव जीत गई है
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती चुनाव हार गई हैं 
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी हार गईं 
तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से जीत गए हैं

अपडेट जारी



#election 2024 #election result #election India #Narendra Modi #Amit Shah #JP nadda #Rahul Gandhi #Sonia Gandhi #Mallikarjun kharge #Arvind Kejriwal #Mamta banarji #Nitish Kumar #Akhilesh Yadav #Mayawati #BJP #Congress #sapa #SP #BSP #aap aam aadami party #Telugu Desam #trunmul Congress #JDU #Chirag Paswan #Chandrababu Naidu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ