Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सी.एम.हेल्पलाइन शिकायत निवारण में जिले में न.प. झुण्डपुरा को मिला प्रथम स्थान

सीएमओ वीरेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में शिकायत निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन


मुरैना/झुण्डपुरा। नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में नगरपालिका परिषद झुण्डपुरा को सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायत निवारण कर शिकायत बंद कराने में  जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं पूरे प्रदेश में 19 वां स्थान प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिनके निवारण होने पर ही शिकायत हटाई जाती हैं। नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत एवं हेल्पलाइन निवारण प्रभारी अंकित बंसल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकांश लोगों की समस्याओं का निवारण कर लोगों को सतुंष्ट किया तथा अपनी शिकायत सी.एम.हेल्पलाइन से बंद कराने का आग्रह किया। लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान समय से हो जाने से स्थानीय लोग सी.एम.ओ.तथा कर्मचारियों के काम की प्रशंसा कर रहे है।

वीरेंद्र सिंह रावत के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में नगरपालिका परिषद झुण्डपुरा जिलेभर में अव्वल रहा तथा उसे ए ग्रेड प्राप्त हुआ तथा कुल वेटेज स्कोर 97.33 रहा जिससे न.प.झुण्डपुरा जिले में निकायवार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रदेश में 19 वां स्थान प्राप्त किया। सीएम हेल्पलाइन निवारण में हेल्पलाइन निवारण प्रभारी अंकित बंसल विजय सिंह, संतोष प्रजापति, रामवरन शर्मा, जगदीश मल्हा, अशोक शर्मा, दर्शन लाल, बाबूसिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ