Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस



भोपाल। युग पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विवेकानंद जी के प्रतिमा पर और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन चित्रण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे पर जो चमक और शौर्य और विवेक था, उससे उन्होंने देश ही नहीं अनेके देशों में जाकर अपने ओजस्वी उद्बोधनों से युवाओं को जोश और ऊर्जा प्रदान की, ये युग पुरूष के साथ-साथ योग पुरूष के रूप में विख्यात रहे और आज सारा देश उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए उनके मार्ग पर चलकर योगा के माध्यम से अपने शरीर, बल और बुद्धि-विवेक को युवा दिवस के रूप में ऊर्जावान बनाते हैं। 
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश जैन, दीपचंद यादव, जे.पी. धनोपिया, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला, शबिस्ता कुरैशी, ए.बी. खान, अनीस खान गुड्डू, सुबोध जैन, महक राणा, मुईनउद्दीन सिद्दीकी, मुजफ्फर अली, अमरचंद्र चावला सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश साहू के नेतृत्व में लायन्स क्लब भोपाल लेक सिटी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया गया, जिसमें लायन्स क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ