Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

आसमान से बरसी आफत और दहक उठी Delhi. 52 के पार पहुंचा mungeshpur का temperature

नई दिल्ली, शब्दघोष। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा पारा दिल्ली के मुंगेशपुर में दर्ज किया गया, जो राजस्थान के पिछले रेकॉर्ड से एक डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में कभी भी इतने ज्यादा तापमान नहीं पहुंचा है।राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज दिल्ली में तापमान आसमान छू गया और पूरे देश में अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली पारा 50 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार पारा आसमान छू रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर में ये तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसने राजस्थान के रेगिस्तान में बने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 1 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पार कर लिया।

#delhi #New Delhi #Samar #temperature #record #Rajasthan #registan #mungeshpur #garmi #ShabdGhosh #Mohanlal Modi मौसम विभाग ने दिल्ली में गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर में ये तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसने राजस्थान के रेगिस्तान में बने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 1 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ