संदेह के दायरे में हाई प्राफाईल लोग
पुलिस जांच इनके लिए नाकाफी
लाखों सिने प्रेमियों द्वारा सुशांत की मौत में CBI जांच जरूरी बताई जा रही है। कारण यह बताया जा रहा है, संदेह के दायरे में आम आदमी न होकर हाई प्रोफाईल लोग हैं। जो जांच को प्रभावित कर सकते हैं। अधिकांश लोग इस बावत कार्यवाही के लिए पुलिस जांच को नाकाफी बता रहे हैं।
स्पेशल डेस्क से मोहन लाल मोदी की रिपोर्ट
मुंबई। बॉलीवुड में अपने टेलेंट के दम पर तेजी से उभरे सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत अब युवाओं के आक्रोश का बिषय बनती जा रही है। कारण यह बताया जा रहा है, सुशांत को बॉलीवुड के कुछ दबंग और सामथ्र्यवान परिवारों ने मरने को मजबूर किया। उससे लगातार फिल्में छीनी गईं और उसे यह सोचने का मजबूर किया गया कि उसका बॉलीवुड में कुछ भी नहीं हो सकता। अब सुशांत के फैन और बॉलीवुड के लोग मामले को गंभीर ही नहीं अति गंभीर बता रहे हैं।
यहां तक कि सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शेखर सुमन, गोविंदा, विवेक ओबेरॉय, कंगना रणौत, कृतिका सेनन, मोनाली ठाकुर और पायल रोहतगी जैसे नामचीन लोग खुलकर यह बता रहे हैं कि बॉलीवुड का दम घुट रहा है। वहां कुछ दबंग किस्म के परिवारों ने अपने समर्थक सामथ्र्यवान कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, संगीतकारों के गिरोह जैसे बना लिए हैं। ये लोग एकजुट होकर जिसका चाहें जीवन तबाह कर रहे हैं।
Click Here – To Like And Follow Our FaceBook Page
फलस्वरूप कुछ लोग जान से जाने को मजबूर हैं तो ज्यादातर अपने कैरियर के लिहाज से मानसिक तनाव में चल रहे हैं। हद तो ये है कि बॉलीवुड के बाहर और भीतर ये बात खुलकर कही जाने लगी है कि वहां कुछ लोग अन्डरवल्र्ड डॉन जैसी दबंगई भी दिखाने लग गए हैं। ये सभी लोग सुशांत की मौत को लेकर संदेह के दायरे में हैं। इनकी जांच महाराष्ट्र की पुलिस कर रही है। लोगों का मानना है कि संदिग्ध लोग हाई प्रोफाईल हैं, सामथ्र्यवान हैं, लोकप्रिय भी हैं।
सबसे बड़ी बात तो ये कि इनके तार सरकार, राजनेता और अफशरशाही में ऊपर तक जुड़े हुए हैं। उस पर तुर्रा ये कि ये सभी खुले घूम रहे हैं। अत: इनके द्वारा जांच को प्रभावित किया जाना संभव है। इसलिए यह मांग जायज तो लगती है कि सुशांत की मौत का मामला जल्दी से जल्दी CBI के हवाले कर देना चाहिए। फिलहान महाराष्ट्र पुलिस ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पूछताछ कर रही है।
सर्वाधिक पढ़ी गयीं खबरें व आलेख
- वैष्णो देवी यात्रा की तैयारियां शुरू
- सैंपल देकर गायब हो रहे कोरोना संदिग्ध मरीज
- नशे का सामान समेत दो गिरफ्तार
- भ्रष्ट कारिंदो ने तस्करों के लिए खोल दी रेत की खदान
- बॉलीवुड में परिवारवाद का विरोध तेज हुआ
- आचार्य श्री का 53 वाँ दीक्षा दिवस मनाया
- मुंबई से अब कारोबारियों का पलायन
- ईनामी गिर्राज के 46 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
- स्टेशन पर लूटपाट में सियासी षडय़ंत्र की आशंका