बाईक सवार युवकों की उपचार के दौरान मौत
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर बीती रात्रि एक अनियंत्रित बाइक सवार हाईवे पर ईटों से भरकर जा रही एक ट्रॉली में पीछे से जा घुसे। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर पुत्र सीताराम धाकड निवासी लाडकरन अपनी बाइक से अपने साथी प्रताप पुत्र रामजीलाल धाकड निवासी खरई के साथ शिवपुरी से वापस अपने घर खरई जा रहे थे। तभी तेंदुआ थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बाईक अनियंत्रित होकर टली में जा भिडी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।