साले संजय को बहनोई शिवराज से भिड़ाने की तैयारी
पीसीसी उपाध्यक्ष के साथ उपचुनाव प्रचारक बनाया
इमरजेंसी के दौरान सिंधिया राजघराने में फूट डालने वाली कांग्रेस ने फिर फूट डालो राज करो की नीति चली है। अब इस पार्टी ने शिवराज सिंह की रिश्तेदारी में फूट डालने का काम कर दिखाया र्है। साले संजय को बहनोई शिवराज से भिड़ाने की तैयारी की जा चुकी है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को पीसीसी उपाध्यक्ष के साथ उपचुनाव प्रचारक बनाया गया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की ओर से मसानी को प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी भी बनाया गया है। वे संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे। 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने जीजा शिवराज सिंह की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
शब्दघोष के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें बालाघाट जिले की वारा सिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की नहीं, बल्कि कमलनाथ की जरूरत है। चुनाव में संजय तीसरे नंबर पर रहे थे। याद दिला दें कि शिवराज के साले संजय मसानी की कांग्रेस ने साल 2012 में आयकर विभाग में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी।
शिवराज सिंह डंपर विवाद में फंसे थे तो उसमें भी संजय मसानी का नाम आया था। व्यापमं मामले में भी उनका नाम आरोपों के घेरे में आया था। उस वक्त व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय ने ट्वीट करके उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय सिंह ने बदले में मानहानि का केस करने की धमकी दी थी। हालांकि, संजय ने कभी केस नहीं किया। अब वही संजय सिंह कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।
आज की प्रमुख खबरें
- घर में घुसकर पांच लोगों की नृशंस हत्या
- वाहरी कांग्रेस और वाहरे सुरजेवाला, पायलेट को भाजपा की कठपुतली कहा
- एमपी के हनीट्रेप से भी बड़े मामले का खुलासा
- सचिन के शिकार से गुर्जर समाज में आक्रोश
- हवाई पट्टी की जमीन मुक्त कराई
- औजार मारकर पत्नी की हत्या
- बदमाश तालाब में कूदा तो आरक्षक भी कूद गया
- नाथ ने 15 महीने में विकास नहीं किया
Bjp ne konsa khud ki dum pe party banai h sabse pehle to usi ne foot Dali h or ab sasan kar rhi hadd kar news walo ne bjp ke khilap bhi likh dete foot dala or sasan Kia sanjay masani pe aa Gaye usse pehle jyotiraditya se bhi puch lete ki pehle bjp duaman lagti thi or ab gulab jamun tab to jyotiraditya ne bahut kuch bola tha ab mama sonpapdi lagne lage