भोपाल। यूपी के हाथरस में हुई घटना के विरोध में आज सुबह परिगेट पर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने बैनर पोस्टर लेकर एक रैली निकाली। सफाई कर्मचारी कांग्रेस के प्रदशे अध्यक्ष मगन झंझोट ने बताया कि परिगेट पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हुए।
शब्दघोष के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
सब ने मिलकर पहले विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एक रैली निकाली। सफाई कर्मचारी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने कलेक्टर अविनाश लवनिया से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। झंझोट का कहना हैं कि पीडि़ता को इंसाफ मिलना चाहिए। संघ ऐसी घटना को कड़ा विरोध करता है। सभी अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसकी मांग प्रशासन से की गई।